घरेलू नुस्खे मुख्य ख़बर

सस्ते में घर पर ही प्लेटलेट्स बढ़ाने के धांसू उपाय

best practices to Increase Platelets Counts
Did you enjoy this post? Please Spread the love ❤️

प्लेटलेट्स (Platelets) कैसे बढ़ाएं ?

डेंगू होने पर रोगी के प्लेटलेट्स निरंतर कम होने लगते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति में सामान्य रूप से खून में 1 लाख 50 हजार से 4 लाख 50 हजार प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर होते हैं। जब इनकी संख्या 1 लाख 50 हजार से कम होती है तो माना जाता है कि व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो गई है। डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है। ऐसे में प्लेटलेट्स के कम होने को काबू ना किया जाए तो हालत गंभीर हो सकती है। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में कुछ आहार मदद कर सकते हैं। प्राकृतिक रूप से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है। जानें ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में।

बकरी का दूध

बकरी का दूध प्लेटलेट्स (Platelets) बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है।

गिलोय का जूस

गिलोय का जूस प्लेलटलेट्स (Platelets) को बढ़ाने का सबसे अच्छा उपाय है। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। गिलोय की डंडी को रातभर पानी में भिगो कर सुबह उसका छना हुआ पानी पीएं। खून में प्ले टलेट्स बढ़ने लगेंगी।

चुकंदर

चुकंदर प्राकृतिक एंटीऑक्सी डेंट-हेमोस्टैटिक गुणों से भरपूर है। अगर 2 से 3 चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पिएंगे तो ब्लड में प्लेटलेट्स (Platelets) तेजी से बढ़ने लगेंगे। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सींडेंट्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाती है।

पपीता

पपीता और उसकी पत्तियां दोनों ही प्लेटलेट्स (Platelets) बढ़ाने में काफी मददगार हैं। डेंगू बुखार में प्लेाटलेट्स गिरने पर पपीते के पत्तों के रस का सेवन करने से इसे तेजी से बढ़ाया जा सकता है। चाहें तो पपीते की पत्तियों को चाय की तरह भी पानी में उबालकर पिया जा सकता है।

पालक

2 कप पानी में 4 से 5 ताजा पालक के पत्तों को डालकर कुछ देर के लिए उबाल लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें आधा गिलास टमाटर मिला दें। इस मिश्रण को दिन में 3 बार पिएं। इसके साथ ही आप पालक का सेवन सूप, सलाद या सब्जीो के रूप में भी कर सकते हैं।

नारियल पानी

नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ये मिनिरल्स का भी अच्छा स्रोत है, जो शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स (Platelets) की कमी को पूरा करने में मददगार होता है।

कीवी

प्लेटलेट्स (Platelets) बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन भी बेहद प्रभावी है।

गाजर

गाजर का नियमित सेवन करने से भी प्लेटलेट्स (Platelets) बढ़ता है।

आंवला

आंवले में मौजूद विटामिन-C शरीर में प्लेटलेट्स का उत्पादन को बढ़ाती है, इससे शरीर की इम्युनिटी (Immunity) बढ़ती है। इसका रोज सेवन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर दिन सुबह खाली पेट 3 से 4 आंवला खाएं। आवंले का सेवन चुकंदर के जूस में डालकर भी किया जा सकता है।

बतादें कि प्लेटलेट्स (Platelets) छोटी रक्त कोशिकाएं होती हैं, जो खासतौर पर बोनमैरो में पाई जाती हैं। इंसान के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी इस बात को दिखाती है कि खून में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो रही है। प्लेटलेट्स कम होने की इस स्थिति को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है।

और पढ़ें …

पपीते के पत्ते हैं डेंगू का रामबाण इलाज, रिसर्च में भी हुआ दावा… पढ़ें पूरी ख़बर

डेंगू और मलेरिया फैलने के कारण, लक्षण और बचाव

 

Similar Posts

One thought on “सस्ते में घर पर ही प्लेटलेट्स बढ़ाने के धांसू उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *