बागवानी बड़ी खबर ब्लॉग मुख्य ख़बर

क्या आपने कभी एक साथ एक पेड़ पर 40 फल लगे देखे हैं, नहीं ना, लेकिन ये सच है… देखिए

tree with different 40 fruits
Did you enjoy this post? Please Spread the love ❤️

पूरी दुनिया में तरह-तरह के फल अलग मौसम में पैदा होते हैं। इन फलों की पैदावार के लिए सीजन से लेकर मिट्टी तक की किस्म भी अलग होती है। लेकिन अगर आपको ऐसा पेड़ मिल जाए, जिसपर एक ही साथ कई फल लगे हों तो?, आपको लग रहा होगा कि ये मजाक है, लेकिन असल में ये सच में हो चुका है। इस पेड़ का नाम है ‘ट्री ऑफ 40’। जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं कि ये संभव हुआ कैसा। हालांकि ये ग्राफ्टिंग तकनीक की वजह से संभव हो पाया है। तो चलिए जानते हैं क्‍या है ग्राफ्टिंग?

पेड़ जिसपर लगते हैं 40 तरह के फल

‘ट्री ऑफ 40’ पेड़ जिसपर एक साथ 40 तरह के फल लगते हैं। इस पेड़ को देखकर हर कोई हैरान और अचंभित है। लेकिन अब अमेरिकी एक्सपर्ट्स ने इस पेड़ का सपना साकार कर दिखाया है। कृषि आधुनिक तकनीकों से ऐसे पेड़ बना लिए गए हैं, जिनपर एक साथ 40 किस्म के फल लगते हैं। जितना ये पेड़ और फल आपको हैरान कर रहा है उनता ही इस पेड़ की कीमत भी हैरान करने वाली है। इस पेड़ की कीमत करीब 19 लाख रुपए है।

क्या है ये ग्राफ्टिंग तकनीक ?

40 तरह के फल एक पेड़ पर, एक साथ उगना ग्राफ्टिंग के जरिए ही संभव हो पाया है। इस पेड़ को तैयार किया गया है अमेरिका के सेराक्यूज यूनिवर्सटी के एक्सपर्ट सैम वॉन ने। सैम वॉन ने ग्राफ्टिंग के जरिए ऐसा पेड़ बनाया जिसमें अलग-अलग तरह के 40 फल पैदा होते हैं। इस एक पेड़ पर ही आम, अमरुद, केला, जामुन, चेरी और सेब तक उगते हैं। सैम वॉन को इस पेड़ को उगाने और बड़ा करने में करीब 9 साल का समय लगा है। 2008 में सैम ने इस पेड़ पर काम करना शुरू किया था, जो अब फल-फूल रहा है।

पूरी दुनिया में ‘TREE OF 40’ काफी चर्चा में है। सबसे ज्यादा तो इस पेड़ की कीमत चर्चा का विषय है। इस पेड़ की एक ही डाल खरीदने के लिए आपको 19 लाख तक खर्च करने पड़ सकते हैं। क्योंकि एक डाल के जरिए से भी इस पेड़ को उगाया जा सकता है।

ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) की खेती से कमा सकते हैं लाखों रुपये… जानें कैसे की जाती है खेती

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *