बागवानी बड़ी खबर

क्या आपने सर्दियों में आम खाया है, आप कहेंगे ये क्या बेतूकी बात है, आइए देखिए

Mango
Did you enjoy this post? Please Spread the love ❤️

सर्दियों में लोगों को लुभा रहा है अफ्रीकी हापुस आम

मुंबई। सर्दियों के मौसम में मुंबई वासियों को अफ्रीका का हापुस आम लुभा रहा है। नवी मुंबई के वासी में कृषि उत्पन्न बाजार समिति में दक्षिण पूर्व अफ्रीका के मलावी के हापुस आम की खेप आई है, जिसकी कीमत 1200 से 1500 रुपये प्रति किलो तक है।

हापुस आम की कीमत 1200 से 1500 रु. प्रति किलो

कोंकण के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बड़े पैमाने पर हापुस आम की पैदावार होती है। वहां के हापुस आम की ना केवल देश बल्कि विदेशों में भारी मांग होती है। हालांकि इस समय भारत में आम का मौसम नहीं है। लेकिन ऐसे में अफ्रीका से आया हापुस आम लोगों को आकर्षित कर रहा है। APMC फल मंडी में विदेशों से आयात किए गए फलों की मांग बढ़ गई है। फल मंडी में अफ्रीका के हापुस आम का आयात शुरू किया गया है। इसकी पहली खेप 230 पेटी मंडी में आई है। इसकी कीमत 1200 से 1500 रुपये प्रति किलो है। दक्षिण पूर्व अफ्रीका के मलावी से आम पिछले कुछ वर्षों में बिक्री के लिए भारत आ रहे हैं। स्वाद, रंग और अच्छे आकार के कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

3 किलो वजन की एक पेटी होती है, जिसमें 9 से 12 आम होते हैं। इस साल हवाई परिवहन की बढ़ती लागत के कारण मलावी का आम ग्राहकों को अधिक दरों पर खरीदना पड़ेगा। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साऊथ अफ्रीका, ईरान, तुर्की, चाइना, बेल्जियम, कैर्लिफोर्निया जैसे देशों से भी फलों का आयात किया गया था। इनमें स्पेन से हापुस, किवी, ब्लू बेरी, अंगूर जैसे फलों का समावेश था।

और पढ़ें

क्या आपने कभी एक साथ एक पेड़ पर 40 फल लगे देखे हैं, नहीं ना, लेकिन ये सच है… देखिए

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *