बागवानी बड़ी खबर ब्लॉग

Marigold Flowers: गेंदे के फूलों की खेती कैसे करें?

Marigold Flower
Did you enjoy this post? Please Spread the love ❤️

अगर आप गेंदे के फूलों की खेती करना चाहते हैं तो उसके लिए आपकों सही जानकारी होना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती दौर में किसान अगर 1 एकड़ जमीन पर गेंदे की खेती करना चाहता है, तो इसमें 20 से 30 हजार रूपए का खर्चा आ सकता है, वो भी तब जब आप पूरी खेती खुद करते हैं। अगर आप खेती किसी और से करवाना चाहते हैं, तो फिर इसमें मजदूरी लागत भी जोड़ जाएगी।

वहीं अगर गेंदे के फूल के बुवाई की बात करें तो प्रति एकड़ जमीन पर करीब 800 से 1 किलोग्राम बीज लग सकता है। बीज की बुवाई के बाद लगभग 25 दिन में इसकी पौध बनने में लगते हैं। आमतौर पर गेंदे की बुवाई अगस्त से सितंबर के बीच की जाती है। फरवरी-मार्च में गेंदे की फसल पूरी तरह से तैयार हो जाती है। आमतौर पर भारत में हर मौसम में गेंदे की खेती की जाती है।

गेंदे की खेती के लिए खाद और उर्वरक

* गेंदे की अच्छी खेती के लिए खाद एवं उर्वरक बेहद अहम होता है
* सड़ी हुई गोबर की खाद, 15 से 20 टन प्रति हेक्टेयर
* 600 ग्राम प्रति हेक्टेयर यूरिया का इस्तेमाल
* म्यूरेट ऑफ पोटाश- 200 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर
* सिंगल सुपर फॉस्फेट- 1000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से

गेंदे की खेती का रखें ध्यान

आमतौर पर गेंदे के फूलों के साथ खरपतवार की समस्याएं आती है। ये खरपतवार फूलों से पोषक तत्व खींच लेते हैं, जिसका दुष्प्रभाव फूलों की क्वालिटी पर पड़ता है। ऐसे में फूलों के साथ आने वाले खरपतवार को रासायनिक तरीके से रोका जा सकता है। इसके लिए एनिबेन 10 पॉन्ड, प्रोपेक्लोर और डिफेमेनिड 10 पोंड प्रति हेक्टेयर इस्तेमाल करें।

वही विशेषज्ञों के मुताबिक गंदे की जड़ों से एक कैमिकल निकलता है, जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है। माना जाता है कि कहीं भी खेतों में उत्पादन कम दिखाई दें, तो उन किसानों के लिए गेंदे के फूल की खेती एक अच्छा विकल्प है। सीजन में गेंदे के फूल की कीमत 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाती है। अगर आधी एकड़ जमीन में भी गेंदे की खेती की जाए तो, एक हफ्ते में करीब 1 क्विंटल से लेकर डेढ़ क्विंटल तक फूल हासिल कर सकते हैं। जिससे 6 महीने में किसान को 1 से डेढ लाख रुपए तक की आमदनी हो सकती है।

और पढ़ें…

नौकरी छोड़ चुनी खेती की राह, कड़ी मेहनत से लहलहाने लगा सेव का बगीचा

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *